लखनऊ के मोहान रोड स्थित अर्श हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को गाजीपुर थाने में तैनात 34 वर्षीय दरोगा अजय सिंह का शव उनकी कार में मिला। हापुड़ के मूल निवासी अजय गुरुवार से लापता थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
#Lucknow #UPPolice #LucknowNews #MohanRoad #HindiNews
Nawabganj, Barabanki | Jul 17, 2026