गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती लावारिस महिला फुलवा उर्फ फूलकुमारी और उसके नवजात पुत्र हरिओम को आखिरकार नया आश्रय मिल गया। बोधगया स्थित वेदा ओल्ड एज होम की संचालिका वेदा और सिद्धार्थ कंप्रैशन ट्रस्ट के विवेक कल्याण अस्पताल पहुंचे और मां-बेटे को अपने संरक्षण में ले गए।