सिकंदरा: रवय गांव से शराब के नशे में पिस्टल के साथ हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवय गांव में शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को पुलिस ने बुधवार की शाम 5:00बजे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवक के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक से थाना में पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस द्वारा की गई है, जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है।