बक्सर: जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में 38 आवेदनों पर की सुनवाई, संबंधित को दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | Jun 29, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कच्छ में आम जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में पूरे जिले से कुल 38 लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर समाहरणालय पहुंचे. आवेदनों पर समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में सुनवाई की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.