बक्सर: पांडेय पट्टी पॉवर सब स्टेशन से जुड़े गांवों में आज से मिलने लगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
Buxar, Buxar | Jun 28, 2024 पिछले कुछ दिनों से पांडेय पट्टी पावर सब स्टेशन से जुड़े गांवों में चल रही बिजली की आँख-मिचौली आज से दूर हो गई. तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है और दिन में 2:00 के बाद निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई. यह जानकारी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय अभियंता अतुल यादव ने दी.