बक्सर: कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर में खरीफ फसल की उत्पादन तकनीकी विषय पर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
Buxar, Buxar | Jun 29, 2024 केवीके पटना के तत्वावधान मे अनुसूचित जाति उपयोजना अन्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन केवीके बक्सर ने किया. वर्षभर आय एवं कृषि स्थिरता के लिए सहभागी अनुसंधान अनुप्रयोग के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड बक्सर का प्रबंधक जफर अहमद, वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ देवकरण के साथ महिला एवं पुरुष किसानो ने दीप प्रज्वलित कर किया.