कालपी: जोल्हूपुर मोड़ के होटल पर ट्रक चालकों का विरोध, बहिष्कार की अपील, पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल
Kalpi, Jalaun | Jul 10, 2026 कालपी के जोल्हूपुर मोड़ स्थित एक होटल के खिलाफ शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ ट्रक चालकों ने विरोध जताते हुए अन्य चालकों से होटल का बहिष्कार करने की अपील की है। चालकों ने होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं ट्रक चालकों ने होटल संचालक पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के रूप में ₹50 प्रति ट्रक लेने का आरोप लगाया है, और मामले की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही है।