सिवनी में विश्व दिव्यांग दिवस पर मिशन स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशन में तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली शाह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। प्रतियोगिताओं में विशेष रूप से बच्चों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।