Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। बैठक में "सहयोग शिविर" के दौरान प्राप्त 1-स्टार एवं 2-स्टार रेटिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों की जांच की समीक्षा संबंधित जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

62 views | Banka, Bihar | Jul 20, 2026