अनूपपुर: बकरीद को लेकर भालूमाड़ा थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर भालूमाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार एम.पी. पटेल, थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा ।