झांसी: झांसी में लड़कियों को पुरुषों को फंसाने की ट्रेनिंग देने वाले फर्जी कॉल सेंटर से 50 लाख का फ्रॉड, 11 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2026 झांसी में फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट-कॉल सेंटर के जरिए अधेड़ उम्र के पुरुषों को शादी का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुरुवार को गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ का रहने वाला युवक और उसकी महिला सहयोगी निकले। एएसपी अरीबा नोमान ने खुलासा किया।