दरभंगा से इस वक्त एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
दोनार गुमटी… जहां रोज़ लगने वाला जाम आज एक मरीज के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। गंभीर हालत में मरीज काफी देर तक जाम में फंसा रहा। जब कोई रास्ता नहीं मिला, तो स्थानीय लोगों और वहां मौजूद लोगों ने मिलकर उसे वाहन से बाहर निकाला और आगे पहुंचाने की कोशिश की।
इतना ही नहीं, इस भीषण जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं।
सवाल यह है कि आखिर कब तक?
क्या सिस्टम की लापरवाही की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?
क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार किया जा रहा है?
दोनार गुमटी का जाम अब सिर्फ ट्रैफिक की समस्या नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है।
प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि किसी की जान सिर्फ जाम की वजह से खतरे में न पड़े।
#DonarDarbhanga
@biharpoliceofficial @darbhanga_police
#darbhanga #explorepage #trending #mithilanchal