बाढ़ के पानी से सीखी तैराकी, अब पटना में दिखाएंगे दम
संत जेवियर प्लस टू अकादमी के बादल ने स्विमिंग में जीता सिल्वर, रॉक सिंह ने आर्चरी में हासिल किया गोल्ड
आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में धोबहा स्थित संत जेवियर प्लस टू अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है, जहां वे पटना में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
Arrah, Bhojpur | Oct 8, 2026