जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, पुलिस ने मामला दर्ज किया
गढ़ा थाना पुलिस ने बताया कि गढ़ा क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके पति की मौत हो गई और शारदा चौक निवासी राहुल लोधी से दोस्ती हुई। इसके बाद राहुल ने शादी का झांसा दिया और लगातार दैहिक शोषण करता रहा, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर अपना मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।