शाहजहांपुर: मोहम्मदी के मछेछा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत,एक घायल,शाहजहांपुर में हुआ पोस्टमार्टम
फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र के उगलपुर निवासी 23 साल का अश्वनी मिश्रा चचेरे भाई के साथ बाइक से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ से वापस लौट रहा था। मोहम्मदी के मछेछा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो को भावलखेड़ा सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ है।