शाहजहांपुर: कांट के कुटरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज की मांग पूरी नही करने पर मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
थाना कांट क्षेत्र कुटरा गांव के रहने वाले विपिन की 24 साल की पत्नी सुमन की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विपिन ने फोन पर मायके पक्ष को मौत की सूचना दी। हरदोई जिले के बेहटा गोकुल क्षेत्र के नौसहारा के रहने वाले मायके पक्ष के लोग सुमन की ससुराल पहुंचे। उन्होंने पति समेत ससुराल वालों हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम हो रहा है।