शाहजहांपुर: आसाराम के जेल से बाहर निकलने पर पीड़िता के परिवार ने बताया असुरक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकार सौम्या पांडे ने दी जानकारी
आसाराम को सजा दिलाने वाली पीड़िता जिले की रहने वाली है ऐसे में आसाराम को इलाज के लिए 7 दिन जेल से बाहर आने पर पीड़िता के परिवार ने खुद को खतरा बताया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उनका परिवार असुरक्षित है। पुलिस क्षेत्राधिकार नगर सौम्या पांडे ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए थाना स्तर पर लगातार जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।