शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कालेज में दूसरे दिन ओपीडी बंद कर जूनियर डाक्टरों ने जमकर की नारेबाजी, महिला डाक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग
कोलकाता में महिला डाक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। राजकीय मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टरों ने महिला डाक्टर के समर्थन में ओपीडी बंद कर दी। डाक्टरों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि महिला डाक्टर को इंसाफ मिले। आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। डाक्टरों ने केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है।