शाहजहांपुर: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की हत्या के बाद जिले में OPD सेवाएं बंद, सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की हुई मांग
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की हत्या के मामले में शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लगातार हड़ताल कर रहे हैं। यहां डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद करके अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान डॉक्टरों ने सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। और राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।