Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

“ऐसे पुलिस अधिकारी हर जिले में हों, तो देश बने अमन-शांति की मिसाल” #PoliceOfficer #ViralVideo #AmanShanti #India #Viral...

Sono, Jamui | May 10, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
 09 जून, 2026

शीर्षक: जमुई में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का बडी करवाई, बलिया डाबर घाट पर नियमों का उल्लंघन करने वाले संवेदक पर ₹5.47 लाख का भारी जुर्माना।

जमुई:  जिला प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले माफियाओं के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र. से.) के कड़े और स्पष्ट निर्देश के आलोक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने चकाई प्रखंड के अंतर्गत बलिया डाबर घाट पर औचक छापेमारी की, जहां पर्यावरण स्वीकृति की निर्धारित सीमा का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार ₹5,47,000 (पाँच लाख सैंतालीस हजार रुपये) का भारी आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है।

यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन,  मीडिया की खबरों के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई। जिला खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन टीम द्वारा किए गए तकनीकी मापदंडों के स्थलीय निरीक्षण में यह पुष्टि हुई कि संवेदक द्वारा आवंटित क्षेत्र की 1600 मीटर की निर्धारित सीमा की अनदेखी की जा रही थी। संवेदक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर मेझनी और बढ़िया घाट मौजा के अंतर्गत पोकलेन मशीनों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था, जो पूरी तरह से स्थापित नियमों और पर्यावरण मानकों के विरुद्ध है।

अवैध खनन के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा आवेदन में लगाए गए डराने-धमकाने और असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के गंभीर आरोपों को जिला प्रशासन ने बेहद संवेदनशीलता से लिया है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी, चकाई और स्थानीय चन्द्रमंडीह थाना को प्रभावित क्षेत्र में सतत गश्त व कड़ी निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

अवैध खनन मामले की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले के भीतर प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन, ओवरलोडिंग या किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संवेदकों को सचेत किया कि वे केवल आवंटित और स्वीकृत सीमा के भीतर ही नियमानुकूल खनन कार्य करें, अन्यथा भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि खनिज नियमावली के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनका टेंडर रद्द करने जैसी कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#jamuinews #jamui #jamuiupdate Mines & Geology Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 09 जून, 2026 शीर्षक: जमुई में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का बडी करवाई, बलिया डाबर घाट पर नियमों का उल्लंघन करने वाले संवेदक पर ₹5.47 लाख का भारी जुर्माना। जमुई: जिला प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले माफियाओं के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र. से.) के कड़े और स्पष्ट निर्देश के आलोक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने चकाई प्रखंड के अंतर्गत बलिया डाबर घाट पर औचक छापेमारी की, जहां पर्यावरण स्वीकृति की निर्धारित सीमा का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार ₹5,47,000 (पाँच लाख सैंतालीस हजार रुपये) का भारी आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन, मीडिया की खबरों के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई। जिला खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन टीम द्वारा किए गए तकनीकी मापदंडों के स्थलीय निरीक्षण में यह पुष्टि हुई कि संवेदक द्वारा आवंटित क्षेत्र की 1600 मीटर की निर्धारित सीमा की अनदेखी की जा रही थी। संवेदक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर मेझनी और बढ़िया घाट मौजा के अंतर्गत पोकलेन मशीनों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था, जो पूरी तरह से स्थापित नियमों और पर्यावरण मानकों के विरुद्ध है। अवैध खनन के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा आवेदन में लगाए गए डराने-धमकाने और असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के गंभीर आरोपों को जिला प्रशासन ने बेहद संवेदनशीलता से लिया है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी, चकाई और स्थानीय चन्द्रमंडीह थाना को प्रभावित क्षेत्र में सतत गश्त व कड़ी निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन मामले की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले के भीतर प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन, ओवरलोडिंग या किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संवेदकों को सचेत किया कि वे केवल आवंटित और स्वीकृत सीमा के भीतर ही नियमानुकूल खनन कार्य करें, अन्यथा भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि खनिज नियमावली के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनका टेंडर रद्द करने जैसी कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #jamuinews #jamui #jamuiupdate Mines & Geology Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 9, 2026

Jamui, Bihar | Jun 9, 2026

प्यार, विवाद और चर्चा—सब एक साथ!
रॉन्ग नंबर कॉल से शुरू हुई मोहब्बत… और पहुंची शादी तक!

📍 मामला: जमुई–पूर्णिया–कोलकाता

🔥 प्यार, विवाद और चर्चा—सब एक साथ!

#JamuiNews #PurniaNews #Kolkata #LoveStory #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #TrueLove #ViralCouple #RelationshipNews #SEVTAKNews #KhairaThana #TrendingNews #IndiaNews

प्यार, विवाद और चर्चा—सब एक साथ! रॉन्ग नंबर कॉल से शुरू हुई मोहब्बत… और पहुंची शादी तक! 📍 मामला: जमुई–पूर्णिया–कोलकाता 🔥 प्यार, विवाद और चर्चा—सब एक साथ! #JamuiNews #PurniaNews #Kolkata #LoveStory #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #TrueLove #ViralCouple #RelationshipNews #SEVTAKNews #KhairaThana #TrendingNews #IndiaNews

Sono, Jamui | Jun 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन सम्पर्क कार्यालय,
08 जून 2026

शीर्षक: जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के संकल्प को साकार करने के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।

जमुई :  बिहार सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के मूल संकल्प को धरातल पर उतारने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस जन-सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन हर नागरिक को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि समाज के हर वर्ग का जीवन सुगम और आसान बनाया जा सके।

          आज आयोजित हुए इस जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपदा राहत और बैंक ऋण से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जमीन से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने अंचल और थाना स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आए भूमि विवाद के मामलों को अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से मौका मुआयना करते हुए विधिसम्मत तरीके से निपटाएं ताकि आपसी विवादों को जड़ से खत्म किया जा सके।

          इसी क्रम में, युवाओं और जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए मिलने वाले बैंक ऋण की बाधाओं को दूर करने हेतु जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत आने वाले ऋण आवेदनों को बैंक स्तर पर बेवजह लंबित न रखा जाए, क्योंकि समय पर वित्तीय सहायता मिलना ही 'जीवन आसान' के संकल्प को पूरा करता है। इसके साथ ही, आपदा से प्रभावित परिवारों के आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर मुआवजा राशि और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही।

              जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े लहजे में सचेत करते हुए स्पष्ट किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी 13 आवेदनों की समयबद्ध एवं पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी की इस तत्परता और जन-सरोकार से जुड़ी त्वरित कार्यशैली को देखकर जनता दरबार में उपस्थित सभी शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर संतोष का भाव साफ नजर आया।
#jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन सम्पर्क कार्यालय, 08 जून 2026 शीर्षक: जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के संकल्प को साकार करने के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश। जमुई : बिहार सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के मूल संकल्प को धरातल पर उतारने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस जन-सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन हर नागरिक को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि समाज के हर वर्ग का जीवन सुगम और आसान बनाया जा सके। आज आयोजित हुए इस जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपदा राहत और बैंक ऋण से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जमीन से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी ने अंचल और थाना स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आए भूमि विवाद के मामलों को अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से मौका मुआयना करते हुए विधिसम्मत तरीके से निपटाएं ताकि आपसी विवादों को जड़ से खत्म किया जा सके। इसी क्रम में, युवाओं और जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए मिलने वाले बैंक ऋण की बाधाओं को दूर करने हेतु जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत आने वाले ऋण आवेदनों को बैंक स्तर पर बेवजह लंबित न रखा जाए, क्योंकि समय पर वित्तीय सहायता मिलना ही 'जीवन आसान' के संकल्प को पूरा करता है। इसके साथ ही, आपदा से प्रभावित परिवारों के आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर मुआवजा राशि और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े लहजे में सचेत करते हुए स्पष्ट किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी 13 आवेदनों की समयबद्ध एवं पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी की इस तत्परता और जन-सरोकार से जुड़ी त्वरित कार्यशैली को देखकर जनता दरबार में उपस्थित सभी शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर संतोष का भाव साफ नजर आया। #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 8, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
 8 जून 2026

शीर्षक: जमुई के सभी 10 प्रखंडों में आगामी 17 और 18 जून को दो दिवसीय 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का होगा आयोजन। एक ही परिसर में होगा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा।

जमुई: आम जनमानस तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जमुई जिला प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आगामी 17 एवं 18 जून, 2026 को जिले के सभी 10 प्रखंडों में एक साथ दो दिवसीय विशेष 'प्रखण्ड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का आयोजन किया जाएगा। पूर्व से नगर निकायों और पंचायतों में चल रहे सहयोग शिविरों की निरंतरता को यथावत् रखते हुए इस विशेष प्रखंड स्तरीय अभियान को व्यापक स्तर पर गति दी जा रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए।

इस महाभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि जन-कल्याण और जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी कर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचने का निर्देश दिया।

इस दो दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एक ही परिसर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत ,आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत आने वाले वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों के लंबित आवेदनों का निबंधन और सत्यापन भी मौके पर ही संपन्न होगा। इस शिविर में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वयं सहायता समूह लिंकेज के माध्यम से लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं-सहायता भत्ता योजना और बिहार भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चल रही कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के आवेदन, सत्यापन एवं देय लाभों का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए सूचित किया है कि इन योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ लेने और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवेदक पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं। सभी आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवेदन या निबंधन हेतु अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट हो तथा खाता आधार से लिंक हो), दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा योजना से संबंधित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे- आय, जाति, निवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य साथ लाएं ताकि मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित लाभ दिया जा सके।

जमुई जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान पाएं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं। इसके साथ ही जिला प्रशासन सभी मीडियाकर्मियों से भी अपील करता है कि वे अपने  समाचार माध्यमों से इस शिविर की तिथि, इसके कल्याणकारी उद्देश्यों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को आम जनता तक व्यापक रूप से पहुंचाएं। जिला प्रशासन जमुई  जनता की हर समस्या के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है
#jamui #jamuinews #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar ।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 8 जून 2026 शीर्षक: जमुई के सभी 10 प्रखंडों में आगामी 17 और 18 जून को दो दिवसीय 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का होगा आयोजन। एक ही परिसर में होगा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा। जमुई: आम जनमानस तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जमुई जिला प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आगामी 17 एवं 18 जून, 2026 को जिले के सभी 10 प्रखंडों में एक साथ दो दिवसीय विशेष 'प्रखण्ड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का आयोजन किया जाएगा। पूर्व से नगर निकायों और पंचायतों में चल रहे सहयोग शिविरों की निरंतरता को यथावत् रखते हुए इस विशेष प्रखंड स्तरीय अभियान को व्यापक स्तर पर गति दी जा रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए। इस महाभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि जन-कल्याण और जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी कर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचने का निर्देश दिया। इस दो दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एक ही परिसर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत ,आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत आने वाले वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों के लंबित आवेदनों का निबंधन और सत्यापन भी मौके पर ही संपन्न होगा। इस शिविर में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वयं सहायता समूह लिंकेज के माध्यम से लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं-सहायता भत्ता योजना और बिहार भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चल रही कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के आवेदन, सत्यापन एवं देय लाभों का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए सूचित किया है कि इन योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ लेने और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवेदक पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं। सभी आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवेदन या निबंधन हेतु अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट हो तथा खाता आधार से लिंक हो), दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा योजना से संबंधित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे- आय, जाति, निवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य साथ लाएं ताकि मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित लाभ दिया जा सके। जमुई जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान पाएं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं। इसके साथ ही जिला प्रशासन सभी मीडियाकर्मियों से भी अपील करता है कि वे अपने समाचार माध्यमों से इस शिविर की तिथि, इसके कल्याणकारी उद्देश्यों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को आम जनता तक व्यापक रूप से पहुंचाएं। जिला प्रशासन जमुई जनता की हर समस्या के त्वरित और संवेदनशील समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है #jamui #jamuinews #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar ।

Jamui, Bihar | Jun 8, 2026