सासाराम: डीएम दीपक कुमार मिश्र ने जनता दरबार में सुनीं 15 फरियादें, दी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Sasaram, Rohtas | Jul 11, 2026 डीएम दीपक कुमार मिश्र ने जनता दरबार में सुनीं 15 फरियादें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश ।रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी मामलों की शीघ्र जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।