उदवंत नगर: कारीसाथ गांव स्थित बधार में घास लाने गई महिला करेंट की चपेट में आकर झुलसी, जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत कारीसाथ गांव स्थित बधार मैं घास लाने गई महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा इलाज हेतु जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इमरजेंसी में पद स्थापित डॉक्टर के द्वारा जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है और उसका उपचार भर्ती कर लगातार किया जा रहा है।