पाटी: बीईओ की शिकायत पर पुलिस ने बालक आश्रम बोकराटा के अधीक्षक के परिजनों पर गाली-गलौज व अन्य धाराओं में FIR दर्ज की
Pati, Barwani | Sep 24, 2026 19 सितंबर को शासकीय कार्य के दौरान हुई अधिकारी के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आश्रम अधीक्षक के परिजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। जानकारी के अनुसार,19 सितंबर को राजा शंकरशाह रघुनाथ शासकीय बालक आश्रम बोकराटा में आश्रम के छात्र करण पिता गजा निवासी थेंचा के साथ हुई सड़क घटना की जांच की।