नौरोजाबाद: विधायक सुश्री मीना सिंह ने किए माता ज्वाला के दर्शन, ज़िलेवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि
आज दिनांक 28 मार्च दिन शुक्रवार समय तकरीबन 1 बजे मिली जानकारी अनुसार उमरिया जिला अंतर्गत नौरोजाबाद के उचेहरा धाम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध मां ज्वाला मंदिर में मानपुर क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं।