बारां: सीएमएचओ डॉक्टर संजीव सक्सेना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परानिया का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Nov 30, 2025 जिले के किशनगंज तहसील में स्थित परानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार शाम को सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया। साथ ही भवन के रास्ता विवाद को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की।