तमाड़ 1: तमाड़ में झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच की बैठक हुई संपन्न
Tamar 1, Ranchi | May 24, 2026 तमाड़ में डॉ. लखींद्र मुंडा की उपस्थिति में झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में झारखंडी भाषा, संस्कृति और पहचान को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से तमाड़ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं उपस्थित साथियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।