नबीनगर: नबीनगर में शराब के नशे में धुत युवक को शांति मोहल्ला से गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर से पुष्टि हुई
नबीनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शांति मोहल्ला निवासी विकास कुमार सिंह (उम्र 35 वर्ष), पिता अरविंद सिंह को शराब के नशे में पकड़ा गया। पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के साथ ही रेफरल अस्पताल में डॉक्टर से मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।