फुलवरिया: फुलवरिया में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक, आईसीडीएस विभाग की CDPO व कर्मी भी हुए शामिल
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व सीडीपीओ मनोरमा कुमारी कर रही थी। स्वीप कोषांग की ओर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में रंगोली बनाकर स्लोगन लिखकर मतदान के दिन मतदान के प्रति जागरूक किया गया।