केसरिया: सिसवा पटना में संजय किशोर सिंह के घर में हुई भीषण चोरी, चोरों ने लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ
केसरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पटना में संजय किशोर सिंह के घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर का मेन गेट का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और नगद सहित करीब 21 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित संजय किशोर सिंह ने बताया कि वे किसी जरूरी काम से मोतिहारी गए हुए थे और वहीं रुक गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम