कनाड़िया: पेंटर बने चोर: वाशिंग मशीन से चुराए जेवरात, कनाडिया पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद
बिचौली मर्दाना स्थित सम्पत हिल्स के एक फ्लैट में जब तन्मय कानूनगो ने पुताई का काम शुरू करवाया, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वे अपराधियों को घर की चाबियाँ सौंप रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से परिवार ने गहने अलमारी के बजाय वाशिंग मशीन के अंदर छिपा दिए थे। लेकिन शातिर पेंटर रामकुमार और रिजवान ने घर की ऐसी रेकी की कि उन्हें वाशिंग मशीन में छिपे खजाने की भनक लग गई