लातेहार: बेंदी गांव में नाबालिग किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
लातेहार जिले के बेंदी गांव के दूधमटिया में 15 वर्षीय किशोरी का शव महुआ के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह बरवाडीह मे एक घर में किराए पर रहती थी और बुधवार दोपहर से लापता थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह उसके मोबाइल से कॉल आने के कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ से लटके होने की सूचना दी।