बरेली: भुता थाना क्षेत्र के सिमरा में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
भुता थाना क्षेत्र के सिमरा में दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया है।