बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजामत खां निवासी महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने व जबरन हलाला कराने का आरोप
कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजामत खां कहां की रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने व जबरन हलाला कराने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कि है । एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।