बरेली: बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने किया भाई पर कैचीसे हमला, रिपोर्ट दर्ज
थाना कैंट क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती को काफी समय से राजकुमार नाम का युवक परेशान कर रहा था। युवती ने इस बारे में अपने भाई को बताया। उसका भाई आरोपी के पास गया और कहा कि वह उसकी बहन के साथ छेडख़ानी करना बंद कर दे। इतनी सी बात पर आरोपी राजकुमार भडक़ गया। वह घर से कैची निकाल लाया और युवती के भाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।