बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल में अवैध स्टैंड को लेकर जमकर हुई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र जिला अस्पताल में अवैध स्टैंड को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट देखने को मिली है। मारपीट में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने मारपीट करने वालों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।