राजपुर: स्वच्छता पर्यवेक्षक के निधन पर अम्बेडकर परिसर में शोक सभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
Rajpur, Buxar | May 8, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर परिसर में शुक्रवार को शोक सभा आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत नागपुर के स्वच्छता पर्यवेक्षक स्व नारायण राम के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जुटे स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी।