भोरे: रामनगर में चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, यज्ञ में आए श्रद्धालु की बाइक कर रहा था चोरी
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर में पुलिस ने सोमवार को चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रामनगर में आयोजित महायज्ञ में युवक एक श्रद्धालु की बाइक चोरी कर रहा था। जिस पर पुलिस को शक हुआ और रोक कर युवक से पूछताछ करने के बाद बाइक के कागजात की मांग की गई। लेकिन युवक कुछ भी संतोषजनक जवाब व कागजात नहीं दिखा सका।