भोरे: रामनगर में हो रहे अति रुद्र महायज्ञ के यज्ञशाला में अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी,हताहत नहीं,कुछ देर में स्तिथि सामन्य
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में 14 फरवरी से हो रहे श्री अति रुद्र महायज्ञ के यज्ञशाला में रविवार को अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। कुछ देर में स्थिति सामान्य भी हो गई। हवन करने के क्रम में यह आग लगी थी।