भोरे: रामनगर में हो रहे श्री अति रुद्र महायज्ञ के प्रवचन स्थल पर पहुंचे यूट्यूबर मनीष कश्यप, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में राम जानकी मठ में 14 फरवरी से हो रहे श्री अति रुद्र महायज्ञ के प्रवचन स्थल पर रविवार को यूट्यूबर मनीष कश्यप पहुंचे। इस दौरान मनीष कश्यप को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। मौजूद भीड़ ने अपने-अपने हाथों में लिए मोबाइल से उनके तस्वीर को कमरे में कैद किया। मनीष कश्यप ने लोगों को संबोधित कर उनका आशिर्वाद भी लिया।