भोरे: रामनगर में हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में पहुंचे सुप्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भोरे प्रखंड के रामनगर में 14 फरवरी से हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में सोमवार को सुप्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य पहुंचे। उनके आने की खबर को सुनकर यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। उनके आने का कार्यक्रम पहले से ही निश्चित था। सुरक्षा को लेकर यज्ञ स्थल पर प्रशासन की टीम मुस्तैद था। वहीं भारी मात्रा में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी।