राजपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को लगभग 1:00 बजे अपराह्न में रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह, बीडीसी अलीशेर शाह और कृषि समन्वयक रामनिवास यादव ने किसानों को खेती की जानकारी दी।फुटूचन्द सिंह ने कहा कि इस बार किसानों को समय पर बीज वितरण हुआ है, लेकिन मौसम की मार से फसल प्रभावित हो रही है।