कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र के श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी से नकदी और कई सामान गायब
Kanke, Ranchi | May 19, 2026 डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। श्री हरि मंदिर के दान पेटी में रखी नकदी सहित कई सामनों की चोरी की गई है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार मंदिर संचालक चंदन घोष ने डोरंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मंदिर समिति ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है।