बुढ़नपुर: नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का पुलिस ने किया सफल अनावरण, जांच में जुटी है पुलिस
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में सफल अनावरण किया एक आरोपी को आज दिन शनिवार को 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया कुछ दिन पहले पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था