*चित्रकूट - शास्त्री नगर में विकास की सौगात*
*शास्त्री नगर में 14 लाख की लागत से नाली व सीसी सड़क का निर्माण शुरू, सभासद शंकर यादव ने किया भूमि पूजन*
*चित्रकूट।* नगर पालिका परिषद चित्रकूट के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में नवरात्रि के चौथे दिन सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों का भूमि पूजन सभासद *शंकर प्रसाद यादव* द्वारा किया गया। उन्होंने श्रीफल तोड़कर एवं हावड़ा चलाकर सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री जी हॉस्पिटल के सामने प्रयागराज रोड से नारायण दत्त शुक्ल के घर तक 70 मीटर नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य पर करीब 14 लाख रुपये की लागत आएगी।
सभासद शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले अपने वार्ड 21 शास्त्री नगर की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे सेवा का मौका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत यह विकास कार्य शुरू किया गया है। सभासद ने कहा कि योगी सरकार में आज पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। चाहे वह गरीबों के लिए आवास योजना हो, हर घर जल योजना हो, कानून व्यवस्था हो, या नगरीय क्षेत्रों में सीसी रोड और नाली का निर्माण हो - योगी जी के नेतृत्व में हर वार्ड, हर गांव में काम हो रहा है। पहले जलभराव और कीचड़ से जनता परेशान थी, आज योगी सरकार की देन है कि छोटे से छोटे वार्ड में भी 14-15 लाख के काम स्वीकृत हो रहे हैं। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में हर वार्ड में विकास कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।
_हमारा लक्ष्य है कि शास्त्री नगर की एक भी गली कच्ची न रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता जी और ईओ साहब ने मेरे प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृत किया, इसके लिए उनका हृदय से आभार। यह काम सिर्फ नाली-सड़क नहीं, बल्कि स्वच्छता और सम्मान का काम है।"_
इस मौके पर ठेकेदार दुर्गेश सिंह, शिवम, धीरेंद्र सिंह, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष रतन पटेल, जितेंद्र सिंह, शिवम केसरवानी, विपिन कुमार, दीपक, रामबाबू पांडे, ओमप्रकाश पांडे, अंकित केसरवानी आदि मौजूद रहे।