भीलवाड़ा: केंद्रीय मंत्री मेघवाल का भीलवाड़ा दौरा, हमीरगढ़ हवाई पट्टी का किया अवलोकन,टेक्सटाईल ट्रेड फैडरेशन के समारोह में भी की
केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को भीलवाड़ा दौरे के दौरान हमीरगढ़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर जिले की एयर कनेक्टिविटी संभावनाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने रीको ग्रोथ सेंटर स्थित भीलवाड़ा टेक्सटाईल ट्रेड फैडरेशन भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लिया।