धरियावद में SBI बैंक के बाहर एक बुजुर्ग महिला के बेग से ₹10000 चोरी हो गए। यह घटना बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। प्रार्थी ने बताया कि मैंने अपने बैंक से ₹15000 विड्रोल किया 5 हजार अपनी जेब में रखें और ₹10000 पर्स में रखकर बैंक से बाहर निकली।किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे बेग से चोरी की।