शिवसागर के अंचलाधिकारी सिंहा अभय कुमार ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब जानकारी देते हुए कहा की अंचल में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महा अभियान चलेगा।जहाँ राजस्व महा अभियान में राजस्व कर्मी घर-घर जाकर दस्तावेज का वितरण करेंगे।इस महा अभियान में रेयतो को काफ़ी राहत मिलेगी वह आसानी से परिमार्जन,दाखिल ख़ारिज का कार्य करा सकेंगे।