एटा: कलेक्ट्रेट गेट से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जन जागरूकता से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव
जनपद एटा में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट गेट से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्षा सुधा गुप्ता द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।