🚨 मंदाकिनी नदी की दुर्दशा के खिलाफ जल सत्याग्रह 🌊
📍 चित्रकूट। धर्म और आस्था की नगरी चित्रकूट में माँ मंदाकिनी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर राजाघाट, पुरानी बाजार में जल सत्याग्रह का आह्वान किया गया है।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रदूषण, प्रशासनिक उपेक्षा और अवैध खनन के चलते मंदाकिनी नदी गंभीर संकट से जूझ रही है। आंदोलनकारियों ने नदी को प्रदूषण मुक्त, निर्मल और अविरल बनाने सहित कई मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं।
📢 प्रमुख मांगें— ▪️ सीवर व नालों की सफाई एवं सीलिंग
▪️ जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाना
▪️ पानी की सरकारी लैब से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करना
▪️ शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था
▪️ मंदाकिनी के घाटों को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करना
▪️ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना
▪️ नदी संरक्षण के लिए उच्चस्तरीय निगरानी समिति का गठन
▪️ मंदाकिनी, पयस्वनी एवं सरयू नदी क्षेत्र में अनधिकृत पक्के निर्माण पर रोक
💧 “नदी बचेगी तो जीवन बचेगा,
मंदाकिनी की हर बूंद की कीमत पहचाननी होगी।”
आंदोलनकारियों ने चित्रकूट की जनता से बड़ी संख्या में राजाघाट पहुंचकर जल सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की है।
🎥 News11Tv से कैमरा मैन दिव्यांश के साथ।
#चित्रकूट #मंदाकिनी #मंदाकिनीबचाओ #जलसत्याग्रह #नदीबचाओ #जलसंरक्षण #मंदाकिनी_नदी #चित्रकूट_समाचार #Rajapur #Karwi #ChitrakootNews #News11Tv #जल_है_तो_कल_है