इटारसी: इटारसी के ग्राम सोना सांवरी में घर की छत पर रखे कंडों में भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
शुक्रवार को इटारसी के ग्राम सोनासांवरी में दोपहर करीब 2 बजे एक घर की छत पर रखे गोबर के कंडों में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने से छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया।परिवार के लोगों द्वारा छत पर दाल बाटी बना रहे थे।